एस एस पी बोले गुंडागर्दी करने वालों पर ऐसी सख्ती हो की गुंडागर्दी भूल जाए, पुलिस की सख्ती से शांतिपूर्ण रहा दीपावाली का त्यौहार, रिस्पॉन्स टाइम पर कप्तान का फोकस।

बिलासपुर , इस बार त्यौहार में  एसएस पी राजनेश सिंह की मॉनिटरिंग से पुलिस की सुरक्षा बेहतर रही , लोगो को असुरक्षा का अहसास नहीं है शांतिपूर्ण तरीके से दीपावाली जैसे बड़े और भीड़भाड़ वाले त्यौहार में लोगो की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती होती है और बिलासपुर पुलिस ने इसका बेहतर समन्वय किया , एसएस पी की सक्रियता से पूरा अमला सक्रिय रहा एसएस पी ने पुलिस के रिस्पॉन्स टाइम पर फोकस किया और तरीका अपराध रोकने में के लिए कारागार साबित हुआ।

प्रार्थी अपने मित्रों के साथ घूमने निकले थे। इसी दौरान रिवर व्यू के पास लाला राजक एवं संदीप कश्यप अपनी मोटरसाइकिल से आते हुए अश्लील गाली-गलौज करने लगे। इस पर प्रार्थी के साथ उपस्थित नागेश बंजारे एवं साथी विधि से संघर्ष बालको के बीच उक्त दोनों युवकों से विवाद एवं मारपीट हुई ।

घटना के संबंध में लाला राजक की रिपोर्ट पर नागेश बंजारे एवं विधि से संघर्षरत बालको के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1265/25, धारा 126(2), 296, 351(2), 115(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

 सार्थी खरे की रिपोर्ट पर लाला राजक एवं संदीप कश्यप के विरुद्ध धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

मारपीट की इस घटना में संलिप्त दोनों पक्षों के विरुद्ध अलग-अलग प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है।

घटना में सम्मिलित दो युवक विधि से संघर्षरत बालक हैं, जिनके विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।

*घटना से युवकों के पैरों में चोटें आईं, जिससे वे चलने में असमर्थ हो रहे हैं — पुलिस द्वारा उनका तत्काल उपचार एवं चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है*

एस एस पी राजनेश सिंह बोले  ..सख़्त वैधानिक ??क्या कार्यवाही की गई ये भी उल्लेख करिए और अपराधियों को गिरफ्तार कर लेने से सिर्फ़ सख़्त कार्यवाही नहीं होगी उन्हें ये एहसास होना चाहिए की दुबारा इस तरह गुंडागर्दी करने की हिम्मत नहीं हो उनका मुलाहिज़ा कराकर और prevent कर जेल भेजा जाय । इसको ध्यान में रख इस तरह मारपीट और गुंडागर्दी करने वाले बदमाशों की भी खोजखबर इन जगहों पर प्रतिदिन करें । उनकी अगले पिछले रिकॉर्ड्स तैयार कर उन पर नजर रखना जरूरी है । जिससे हमेशा के लिए ये सुधर जायेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*निविदा दरों की स्वीकृति के बाद शीघ्र शुरू होगा निर्माण,…
Cresta Posts Box by CP