अग्रवाल समाज और आदिवासी समाज के बीच विवाद, अग्रवाल समाज ने आदिवासियों पर की कार्रवाई की मांग।

बिलासपुर, अग्रवाल समाज ने आदिवासी समाज पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है डोंगरगढ़ के अग्रवाल समाज ने बम्लेश्वरी मंदिर में घुसने अशोभनीय कृत करने का आरोप लगाया है , अग्रवाल समाज ने बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल को समर्थन देते हुए आदिवासी समाज पर कार्रवाई की मांग की है , अग्रवाल समाज ने आदिवासी समाज के कृत्य की निंदा की है शासन प्रशासन से आदिवासी समाज पर इस कृत्य के लिए कार्रवाई करने की मांग की है, अग्रवाल सभा डोंगरगढ़ के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण अग्रवाल और सचिव महेंद्र अग्रवाल ने कहा है कि आदिवासी समाज द्वारा बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट में दबदबा बना कर ट्रस्ट में कब्जा करने का आरोप लगाया है , समाज ने विज्ञप्ति में कहा कि बम्लेश्वरी मंदिर सर्व हिन्दू समाज का है और आदिवासी समाज उसमें का कब्जा करना चाहता है इसलिए जिला प्रशासन इस पर कार्रवाई करे।

इधर अग्रवाल समाज के आरोपों और टिप्पणी के खिलाफ आदिवासी समाज में बेहद आक्रोश है समाज में इस मामले  24तारीख को महापंचायत बुलाई है साथ ही अग्रवाल समाज द्वारा आदिवासियों पर लगाए गए अनर्गल आरोप और टिप्पणी के के खिलाफ आक्रोश जताया है, महापंचायत प्रदेश स्तरीय होगा समाज के संगठन के प्रतिनिधि पहुंचेंगे, ये आदिवासी समाज की बड़ी प्रदेश स्तरीय महापंचायत की बैठक है इसमें अग्रवाल समाज द्वारा आदिवासियों पर की गई टिप्पणी पर कार्रवाई पर रणनीति बनेगी , सर्व आदिवासी समाज के युवा अध्यक्ष सुभाष परते ने कहा कि सभी समाज का सम्मान है लेकिन अग्रवाल सभा ने जिस तरह से सीधे साधे आदिवासी समाज के लिए टिप्पणी की है और आरोप लगाया है इससे समाज के लोग बेहद नाराज है और इसलिए महापंचायत बुलाई गई है।

दोनों समाज के बीच टकराहट गंभीर मसला है प्रशासन को एलर्ट रहने की जरूरत है, मामला आदिवासियों के धार्मिक परंपरा से जुड़ा मामला है, आदिवासी समाज द्वारा प्रदेश स्तरीय महापंचायत का बुलाया जाना मामले की गंभीरता बताता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*कवर्धा को प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने का लिया…
Cresta Posts Box by CP