
धनवंतरी पूजा के अवसर पर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ भानु प्रताप सिंह भारत गुलाबानी चंद्रशेखर बघेल वे डॉ पूनम सिंह चिकित्सकगण एवं समस्त नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहे
धन तेरस क्यों मनाते है? यानी धनवंतरी त्रयोदशी, देव और दानव द्वारा मिलके समुद्र मंथन करने से इस दिन धनवंतरी कलश में अमृत ले कर प्रगट हुये अतः इस दिन कलश या नए बर्तन घर लाने के परंपरा चल पड़ी। बाद में बाजार व्यवस्था ने प्रचार कर सोना चांदी गहने खरीदने का प्रचार कर खूब कमाई का जरिए बना दिया। मिल कर देव और दानव ने प्रयत्न किया तभी अमृत मिला। हम सब मिल कर संगठित समाज ही पूरे समाज का कल्याण करता है ये संदेश धनतेरस देता है।और फिरअमावस्या को लक्ष्मी जी प्रगट हुईं । जिस के कारण उस दिन लक्ष्मी पूजन कर दिवाली मनाते है। धनवंतरी भगवान ने आर्युवेद को पुनर्स्थापित किया। स्वास्थ्य का सुख ही जीवन का अमृत है। वरना कोई भी अमर नहीं है सृष्टि में सिवाय परमेश्वर के सिर्फवही अविनाशी सनातन है
