
बिलासपुर, अशोक नगर रोड में धूल से बच्चे बुजुर्ग परेशान है , मुख्यमंत्री लगातार कलेक्टर कॉन्फ्रेंस लेकर निर्देश दे रहे है कि जनता के काम में लापरवाही नहीं होनी चाहिए लेकिन इसका असर नहीं हो रहा है छोटा छोटा काम नहीं हो पा रहा है नगर निगम सड़क से धूल भी साफ नहीं कर पा रहा है, मुख्यमंत्री मंत्री ने कलेक्टर्स को सुबह नगर निगम क्षेत्र का दौरा करने कहा है निगम कमिश्नर को भी निर्देश है सफाई ठेकदार काम नहीं करते नगर निगम की कोई मोनिटरिंग नहीं है , धूल के कारण बीमारी बढ़ रही है , बच्चे बुजुर्ग परेशान हो रहे , आम गरीब आदमी सबसे ज्यादा परेशान है आस पास स्कूल के बच्चे धूल से परेशान हो रहे है , लेकिन नगर निगम का सफाई ठेकदार गायब है। नगर निगम भुगतान पूरा करता लेकिन काम नहीं हो रहा है , इससे सरकार और नगर निगम की बदनामी हो रही है।
