
बिलासपुर,नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा*
कलेक्टर्स को निर्देश, सुबह 7 बजे के पहले नगरीय निकायों के वार्डों में जाकर करें निरीक्षण
नगर निगम और नगर पालिका के अधिकारियों के कार्यों की करें समीक्षा
नगरीय निकायों के द्वारा किए जा रहे स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों की करें नियमित समीक्षा
: *तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा*
युवाओं के रोजगार के लिए राज्य स्तरीय रोजगार मेले का होगा आयोजन
पीएम कौशल विकास योजना के अंतर्गत वार्षिक कार्ययोजना के अनुसार प्रशिक्षण बैच का करें संचालन
कलेक्टर्स को कौशल विकास के कार्यों और प्रशिक्षण को समय सीमा की बैठक में समीक्षा करने के निर्देश, लाइवलीहुड कॉलेजों के निर्माण के लिए भूमि का शीघ्र करें चिन्हांकन
संसाधनों के आधार पर स्किल गैप एनालिसिस कर वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
प्रशिक्षित युवाओं के लिए हर तिमाही में स्वरोजगार के लिए लोन मेले का करें आयोजन
रोजगार कार्यालयों के माध्यम से कराएं काउंसलिंग , औद्योगिक जिलों से रिक्तियां प्राप्त कर विभाग को करें प्रेषित
ई सेवाएं एवं लोक सेवा गारंटी की समीक्षा*
बच्चे के जन्म के कुछ समय के भीतर ही उसे आवश्यक प्रमाणपत्र मिले इस दिशा में काम करें
लोकसेवा गारंटी के अंतर्गत आवश्यक सेवाएं समय सीमा में पूर्ण होना सुनिश्चित करें
ई डिस्ट्रिक्ट परियोजना के अंतर्गत वर्तमान ने 86 सेवाएं संचालित
कलेक्टर्स लंबित आवेदनों की समय सीमा में समीक्षा करें
विभागों से समन्वय कर अन्य सेवाओं को ऑनलाइन किए जाएं
