विधायक अमर ने पार्षदों की ली बैठक, बोले जनता मुद्दे उठाये।

बिलासपुर। नगर पालिक निगम बिलासपुर में 25 सितम्बर को होने वाली सामान्य सभा की बैठक को लेकर भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा कार्यालय करबला में आयोजित की गई। बैठक में सामान्य सभा की कार्यवाही एवं विभिन्न विषयों को लेकर पार्षदों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

 बैठक में प्रमुख रूप से बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने भाजपा पार्षदों को संबोधित किया। उन्होंने सामान्य सभा में शहर के विकास, जनहित से जुड़े विषयों तथा नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं से संबंधित मुद्दों को प्रभावी ढंग से सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। श्री अग्रवाल ने पार्षदों से कहा कि वे अपने-अपने वार्डों की जनता की समस्याओं और अपेक्षाओं को गंभीरता से सामान्य सभा के समक्ष रखें तथा शहर के समग्र विकास के लिए सकारात्मक एवं रचनात्मक भूमिका निभाएं। बैठक में भाजपा पार्षद दल के सदस्यों ने सामान्य सभा में रखे जाने वाले विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।

 बैठक में भाजपा महापौर, सभापति विनोद सोनी सहित भाजपा पार्षद एवं एल्डरमेन उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा मीडिया सहप्रभारी दुर्गेश पाण्डेय ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *