चेन्नई की कंपनी ने रखा था बागला देशी को नौकरी पर बीस साल से रहा है , सब सरकारी दस्तावेज बनवा लिए, देश की क्या सूचना बांग्लादेशी भेजी पता नहीं, बिलासपुर पुलिस ने पकड़ा।

*STF बिलासपुर द्वारा की गई प्रभावी कार्यवाही*
विशेष टास्क फोर्स द्वारा बिलासपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार छापामार कार्रवाई एवं जांच करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी एकत्र की जा रही है। अभी विगत 20 दिन पूर्व सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से भी संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ कर होल्डिंग सेटर, रायपुर भेजा गया था। उस वक्त यह व्यक्ति भाग गया था, जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। निरीक्षक संजय शिंदे को सूचना प्राप्त हुई कि यह व्यक्ति सरकंडा क्षेत्र में छुपकर निवासरत है, जिसकी सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में निरीक्षक के द्वारा लगातार इस व्यक्ति के आने, जाने व रहने के पता ठिकानो पर पूछताछ की गई।

 24.09.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में व स्पेशल टास्क फोर्स की नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती रशमीत कौर चावला के नेतृत्व में निरीक्षक संजय सिंदे व जिला विशेष शाखा की टीम से उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह, आरक्षक कमल साहू, आरक्षक अभिषेक यादव के द्वारा आज तड़के सुबह 05 बजे सूर्या विहार कालोनी, जहां यह व्यक्ति किराये के मकान में छुपकर निवासरत था (पूर्व में यह व्यक्ति बंगाली पारा गली नं.-3 सरकंडा में भी रहता था), टीम इसके सभी संभावित पता ठिकानों पर रेकी कर रही थी। टीम द्वारा दबिश देकर इसे अपने कब्जे में लेकर बारिकी से पूछताछ की गई, इसने अपना *नाम अतीक हुसैन पिता स्व.मोहम्मद हुसैन उम्र 42 साल बांग्लादेश का मूल पता-ग्राम-नाईखोने, थाना-अरैहजार, जिला-नारायणगंज, राज्य-ढाका (बांग्लादेश) पिन नंबर 1450 का खुद को रहने वाला बताया*
तथा इसने स्वीकार भी किया कि वर्ष 2005 में यह बांग्लादेश से भारत आ गया था। वर्ष 2005 से 2007 तक तमिलनाडू में रहा व वर्ष 2007 में बिलासपुर आ गया। बिलासपुर आकर इसने एन.टी.पी.सी. सीपत में BECO LIFTS PRIVATE LIM में लिफ्ट मेंटनेंस का कार्य पिछले 19 वर्षाे से कर रहा है।
जिस किराये के घर में यह निवासरत था, वहॉं टीम के साथ जाकर उसके द्वारा सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे कि- Indian Passport, Aadhar Card, Pan Card, Voter Id, Driving License, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, 9वी क्लास की अंकसूची, जैसे सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज इसके द्वारा दिखाये गये। जिसे इसने स्वीकार किया की सभी दस्तावेजों को इसके द्वारा गलत तरीके से बनवा लिया गया। बिलासपुर पुलिस द्वारा अतिक हुसैन के विरूध्द बांग्लादेश DEPORTATION की कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही के किये जाने तक इसे होल्डिंग सेंटर रायपुर भेजा जा रहा है। साथ ही इसकी सूचना भारत में स्थित कलकत्ता/दिल्ली में संबंधित बांगलादेशी दुतावास को भी सूचना दी जा रही है।

टोल.फ्री नंबर भी जारी किया गया है
आम नागरिकों से अवैध रूप से निवासरत व्यक्तियों अथवा संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने एवं पुलिस तक सूचना पहुंचाने के उद्देश्य से टोल.फ्री नंबर 1800.233.1905 भी जारी किया गया था।बिलासपुर पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति के संबंध में उसकी पहचानए निवास अथवा दस्तावेजों को लेकर संदेह हो या किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी होए तो उसकी सूचना टोल.फ्री नंबर 1800.233.1905 पर दी जा सकती है। बिलासपुर पुलिस द्वारा अवैध घुसपैठ एवं बिना वैध दस्तावेजों के निवासरत व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *