
बिलासपुर को पर्याप्त सुविधा देने में असफल एलाइंस एयर के अलावा भी अन्य एयरलाइन को ओपन टेंडर के माध्यम से आमंत्रित करें राज्य सरकार
इंडिगो एयरलाइंस के पास 47 ऐ टी आर विमान जो बिलासपुर से उड़ान संचालित कर सकते हैं
बिलासपुर 5 जनवरी हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने बिलासपुर से पर्याप्त यात्री मिलने के बाद भी पर्याप्त सुविधा देने में असफल एलाइंस एयर कंपनी के अलावा अन्य विकल्पों पर विचार करने का आग्रह राज्य सरकार से किया है। गौरतलब है कि विंटर शेड्यूल में बिलासपुर हैदराबाद उड़ान स्वीकृत होने के बाद भी एयरक्राफ्ट की कमी के कारण एलाइंस अयर यह उड़ान प्रारंभ नहीं कर सकी है। यही नहीं दिल्ली के लिए सप्ताह में 6 दिन चल रही उड़ान को घटकर 3 दिन कर दिया गया है सच्चाई तो यह है कि शुक्रवार शनिवार और इतवार तीन दिन बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक भी फ्लाइटनहीं है। समिति ने आरोप लगाया कि तेलुगु देशम पार्टी से आने वाले केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बिलासपुर सेक्टर की उड़ने कम करके हैदराबाद तेलंगाना आंध्र प्रदेश में उड़ानों की संख्या को बढ़ाया है चूंकि एलायंस एयर केआधे से अधिक विमान मेंटेनेंस में पड़े हुए हैं इसलिए पहले से चल रही फ्लाइट को बंद करके ही कोई नई फ्लाइट शुरू की जा सकती थी। हैदराबाद से राजमुंदरी और हैदराबाद से तिरुपति यह सभी उड़ाने बिलासपुर की उड़ने काम करके शुरू की जा रही है।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने इस स्थिति से निपटने के लिए ब्यौरा देते हुए बताया कि बिलासपुर समेत छत्तीसगढ़ के अन्य हवाई अड्डे जगदलपुर और अंबिकापुर में उड़ानों का विस्तार तभी होगा जब राज्य सरकार सभी एयरलाइन कंपनियों के मध्य प्रतिस्पर्धा आयोजित कर उन्हें नई उड़ाने शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। समिति ने कहा फ्लाई बिग एयरलाइंस के द्वारा अंबिकापुर उड़ान लगभग बंद की जा चुकी है और यह उम्मीद नहीं है कि वह आगे जाकर छत्तीसगढ़ को नई उड़ाने देने में सक्षम होगा। एलाइंस एयर और फ्लाई बिग दोनों के पास सीमित संख्या में विमान है और वह पहले से ही कई क्षेत्रों में उड़ान संचालित कर रहे हैं। समिति ने कहा कि सरकारें उद्योग स्थापना के लिए इन्वेस्टर मीट करती है तब ऐसा हवाई सुविधा विस्तार के लिए क्यों नहीं किया जा सकता। समिति ने आग्रह किया कि राज्य सरकार बिलासपुर में एयरलाइन मीट आयोजित करें और न केवल बिलासपुर बल्कि अंबिकापुर और जगदलपुर से भी नई उड़ाने प्रारंभ करने के लिए विभिन्न एयरलाइन से प्रस्ताव भी मांगे और उन्हें प्रोत्साहित भी करें। विशेष रूप से इंडिगो एयरलाइंस को बिलासपुर से ऑपरेशन शुरू करने के लिए बुलाना सबसे कारगर होगा क्योंकि उसके पास 47 एटीआर विमान है जो बिलासपुर से संचालित हो सकते हैं।
हवाई सुविधा जब संघर्ष समिति का महा धरना आज भी जारी रहा और आगमन के क्रम से सर्व श्री बद्री यादव रवि बनर्जी शेख अल्फाज दीपक कश्यप अनिल गुलहरे अशोक भंडारी महेश दुबे टाटा देवेंद्र सिंह ठाकुर अमर बजाज चंद्र प्रकाश जायसवाल संतोष पीपलवा मजहर खान रघुराज सिंह विजय वर्मा साबर अली एकील अली और सुदीप श्रीवास्तव शामिल थे।
