प्रिंसिपल की नेतागिरी , छात्रों की पढ़ाई छुड़वा कर मलेरिया रोकथाम के लिए निकलवाई, जागरूकता रैली,शिक्षा विभाग है कि तमाशा विभाग, प्रिंसिपल और शिक्षको को तत्काल सस्पेंड करना चाहिए, अपना काम छोड़ कर स्वास्थ विभाग तक काम कर रहे,बच्चों को कुछ हुआ तो जिला प्रशासन पर आरोप लगेगा।
प्रिंसिपल की नेतागिरी , छात्रों की पढ़ाई छुड़वा कर मलेरिया रोकथाम के लिए निकलवाई, जागरूकता रैली,शिक्षा विभाग है कि तमाशा विभाग, प्रिंसिपल और शिक्षको को तत्काल सस्पेंड करना चाहिए, अपना काम छोड़ कर स्वास्थ विभाग तक काम कर रहे,बच्चों को कुछ हुआ तो जिला प्रशासन पर आरोप लगेगा।
कलेक्टर रोज शिक्षा विभाग को निर्देश दे रहे है ले लेकिन सुनने वाला कोई नहीं अटैचमेंट वाले मजा कर रहे , गरीब छात्र परेशान है, शिक्षकों के बच्चे निजी स्कूल में , जो है वो इस तरह की जबरियकी राजनीति कर रहे है , भारीभरकम स्वास्थ विभाग मजे मार रहा है, जिन बच्चों ने रैली निकाली अगर उनको मलेरिया हो गया तो क्या जिला प्रशासन जिम्मेदारी लेगा, लेना ही पड़ेगा अगर प्रिंसिपल पर कार्रवाई नहीं हुई माना जायेगा सब कुछ सहमति से हुआ , शिक्षा मंत्री ट्रांसफर पोस्टिंग में व्यस्त है , एक दो ऑर्डर निकल रहे है, माजरा क्या है पता नहीं , मंत्रियों ने जो पत्र भेज समन्वय से भेजे थे उस अभी मंत्री का ध्यान नहीं गया लोगो इसकी चर्चा कर रहे है। अगर प्रिंसिपल और शिक्षकों को जागरूकता रैली का इतना शौंक थर तो अपने बच्चों को भी घर से ले आते, फोकट की नेतागिरी।
*मलेरिया रोकथाम के लिए विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली
*ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव के लिए किया जागरूक*
बिलासपुर, 29 जुलाई 2026/शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझगाँव में आज मलेरिया जागरूकता अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यालय के प्राचार्य श्री शैलेश कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में आयोजित इस रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने गांव में भ्रमण कर मलेरिया से बचाव के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने मलेरिया से बचाव संबंधी नारे लगाते हुए लोगों को मच्छरों से सुरक्षा के लिए मलेरिया रोधी क्रीम का उपयोग करने, शरीर को पूरी तरह ढंकने वाले कपड़े पहनने, घर एवं आसपास पानी का जमाव नहीं होने देने तथा बुखार आने पर बिना देरी किए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जांच एवं उपचार कराने की सलाह दी।
इस अवसर पर विद्यालय के व्याख्याता शोभा राम पालके, श्रीमती गीता पांडेय, श्रीमती पूनम सिंह, हेमन्त अनंत, लीला राम खुटे तथा क्रीड़ा अधिकारी श्री रंजीत खुटे सहित विद्यालय का स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों में मलेरिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समय पर बचाव और उपचार के लिए प्रेरित करना था।