घर वापसी अभियान के लिए प्रबल प्रताप जूदेव का सम्मान।

बिलासपुर,देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा रामनगर में आयोजित *राजपूताना बिज़नेस समिट – 2025* में घर वापसी अभियान प्रमुख *प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को “आज का कर्मवीर अवार्ड 2025*” से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें समाजहित एवं राष्ट्रहित में निरंतर किए जा रहे कार्यों, विशेषकर *घर वापसी अभियान कार्यक्रम* एवं विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी पहलों हेतु प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री आदरणीय श्री जयकुमार रावल जी एवं बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री आदरणीय  राजू सिंह द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर  मेवाड़ महाराणा लक्ष्यराज सिंह, पूर्व महाराष्ट्र राज्यपाल आदरणीय भगत सिंह कोश्यारी , वरिष्ठ राजनेता  बृजभूषण सिंह, संत-महात्मा, समाजसेवी, व्यवसाय जगत से जुड़े प्रतिनिधि तथा राजनीति क्षेत्र की अनेक जानी-मानी हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु *आर.पी. सिंह जी* की दूरदर्शी सोच को सभी ने सराहा। उनकी इस पहल से यह स्पष्ट हुआ कि *राजपूत समाज देश की तरक्की एवं समाजहित में अपना योगदान और अधिक प्रबल कर सकता है।*

सम्मान प्राप्त करने के उपरांत *प्रबल प्रताप सिंह जूदेव* ने कहा –यह पुरस्कार मेरे लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि एक प्रेरणा है कि *घर वापसी अभियान* एवं अन्य सामाजिक कार्यों को और अधिक गति देकर समाजहित एवं राष्ट्रहित में निरंतर सेवा करता रहूँ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*परमवीर चक्र प्राप्त वीर जवानों को मिलेगी 1 करोड़ की…
Cresta Posts Box by CP