तिरंगा हमारी शौर्य का प्रतिक आजादी के पर्व को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाये – अटल श्रीवास्तव

रतनपुर में पहली बार स्थानीय विधायक द्वारा तिरंगा फहराया गया कार्यकर्ताओं एवं जनता ने विधायक का जोशिला स्वागत किया

बिलासपुर रतनपुर 16.08.2025- धार्मिक ऐतिहासिक पौराणिक नगरी रतनपुर में पहली बार किसी स्थानीय विधायक ने झण्डा फहराया 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्रिय विधायक अटल श्रीवास्तव ने ब्लॉक कांग्रेस कमेंटी रतनपुर के तत्वाधान में ध्वाजा रोहण किया इस अवसर पर रतनपुर के मॉ महामाया चौक में बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता रतनपुर की आम नागरिक पार्षद पूर्व पार्षद जिला कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस सेक्टर बूथ जोन के कार्यकर्ता महिला कांग्रेस युवा कांग्रेस एवं एन एस यू आई के पदाधिकारी शामिल रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अटल श्रीवास्तव कार्यक्रम के अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी सुभाष अग्रवाल विशिष्ट अतिथि मिलन सिंह मरावी रूद्र कुमार गुप्ता रामरतन भारद्वाज गणेसिया बाई सारथी सोभा दुबे ने की। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक अटल श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगा हमारी हमारी शौर्य का प्रतिक है तिरंगे झण्डे के नेतृत्व में देश की आजादी की लड़ाई लड़ी गई और राष्ट्र ध्वज के रूप में हम सब तिरंगे की आन बान शान के साथ सम्मान करते है। अटल श्रीवास्तव ने इस अवसर पर आजादी के वीर शहीदो को भी याद किया जिनकी कुर्बानी से देश आजादी की सांस ले रहा है। अटल श्रीवास्तव ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान रतनपुर के सेनानियों को भी याद किया। 

कार्यक्रम का मंच संचालन संजय जासवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन ब्लॉक समन्वयक नगरपालिका अध्यक्ष प्रत्याशी शीतल जायसवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामगोपाल कहरा पार्षद पुष्पकांत कश्यप ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष यासीन अली पार्षद सुनील अग्रवाल रामफल श्रीवास अभिषेक मिश्रा आशीष शर्मा शिवानंद पाण्डेय दुःखीराम सोनी वाजिर खान पार्षद अर्चना सोनी राजा रावत रवि रावत रियाज खोखर ताहिर अली पूर्णिमा वैष्णव श्रीमती आशा सूर्यवंशी नीलिमा सिंह सुशीला मानिकपुरी राजू श्रीवास संजय कोशले कृष्णा डगरजी रॉकी अनुरागी राम निहोरा कमलसेन दीपक दुबे संतोष सोनी जितेन्द्र चंदेल देवकुमार थवाईत कृष्णा थवाईत अजय पाटले सुरेश सूर्यवंशी दसरथ सूर्यवंशी निरजा एजाज बेग बीनू जासवाल राम रतन छत्रवानी बेदराम धीवर मानस ताम्रकार अविनास श्रीवास सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
सारे जहाँ से अच्छा, हिंदुस्ताँ हमारा" – इसी जोश और…
Cresta Posts Box by CP