आबकारी सचिव आर संगीता ने ली संभागीय बैठक, आबकारी नीति पर फोकस, रेडी टू ड्रिंक और ग्राहकों की सुविधा का ध्यान रखने के निर्देश।

बिलासपुर,आबकारी विभाग की सचिव सह आबकारी आयुक्त श्रीमती आर. संगीता द्वारा  मंथन सभाकक्ष बिलासपुर में संभाग स्तरीा बैठक ली गई। बैठक में बिलासपुर संभाग के 08 जिलों के आबकारी अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में विभागीय गतिविधियों की समीक्षा एवं राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।  ने आगामी 2025-26 में ड्यूटी दरें, शुष्क दिवस, बायोमैट्रिक अटेंडेंस, मदिरा दुकानों से मदिरा विक्रय की सीमा, मदिरा दुकानों के संचालन मे रखी जाने वाली सावधानियां, आबकारी शुल्क जैसे-समस्त महत्वपूर्ण बिन्दुओं के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गयी। नवीन बार नीति, एफ.एल.2क रेस्टोरेंट स्तरीय बार के संबंध में विस्तृत चर्चा की गयी। रेडी टू ड्रिंक मदिरा के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गयी। नवीन आबकारी नीति को प्रभावी रूप से क्रियान्वयन हेतु जिलेवार विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये व अवैध मदिरा पर सख्त कार्यवाही करने को कहा।

मदिरा दुकानों में उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप मदिरा की उपलब्धता सुनिश्चित आ जाना, समस्त ब्रांण्ड/ लेबल का डिस्प्ले सूचारू रूप से किया जाना तथा निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर एवं मिलावटी मदिरा की बिक्री नही हो, इसे कड़ाई से सुनिश्चित करने के लिए सभी जिला आधिकारियों को निर्देशित किया। आबकारी आयुक्त महोदया ने मदिरा दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों को समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने को कहा। बैठक मे अपर आयुक्त आबकारी  आशीष श्रीवास्तव, बिलासपुर संभाग के उपायुक्त आबकारी  विजय सेन शर्मा, व अन्य 08 जिलों के जिला आबकारी अधिकारी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी एवं आबकारी उपनिरीक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*सभी आवश्यक तैयारियां 25 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश*…
Cresta Posts Box by CP