चुनाव में बदमाशी करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटी , जहां जैसी जरूरत वैसी पुलिसिंग, कप्तान रख रहे थे पल पल की खबर।

बिलासपुर, मतदान के दिन पुलिस ने जरूरत पड़ने पर बदमाशों को सबक सिखाने में सुस्ती नहीं दिखाई इसका असर ये हुआ कि बाकी जगह पर माहौल शांत रहा , एसपी राजनेश सिंह ने किसी को कानून व्यवस्था बिगाड़ने नहीं दिया, वार्डो में और पेट्रोलिंग पार्टी कप्तान की सख्त हिदायत थी कि किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था न बिगड़ने दिया जाए बदमाशों पर तुरत कार्रवाई की जाए,और कप्तान की इस सख्ती का असर दिखा भी इससे बड़ी घटना चुनाव के दौरान नहीं घट पाई , कप्तान खुद पल पल मामले की खबर ले रहे थे , शांति पूर्ण मतदान करा लेना भीं पुलिस के लिए चुनौती थी लेकिन  पुलिस की कसावट ने शांतिपूर्ण चुनाव करा लिया चुनाव के पहले गुंडा बदमाशों को अन्दर किया कुछ को समझाइश दी इसका परिणाम शांतिपूर्ण चुनाव है, कल रात भी पुलिस ने कुछ बदमाशों को समझाया नहीं समझे तो फिर डंडे से समझाया तब मामला शांत हुआ और बदमाश भागे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर, भाजपा महापौर प्रत्याशी के मामले लगी याचिका पर हाईकोर्ट…
Cresta Posts Box by CP