
हाई कोर्ट ने लिया बड़ा फैसला 100 से अधिक सुरक्षा रक्षकों की निविदा समाप्ति नोटिस मैं लगाई रोक
बिलासपुर, 1996 से कुछ सुरक्षा रक्षकों ने एक ऐजन्सी बना कर, नगर निगम, भिलाई, जिला दुर्ग, द्वारा जारी किए निविदा मैं भाग लिया और सफल भी हुए। तब से निरंतर याचिकाकर्ताओं द्वारा सुरक्षा सेवा दी जा रही थी। 09/01/2025 को नगर निगम, भिलाई, ने याचिकाकर्ताओं के टेंडर को समाप्त करने का नोटिस जारी किया, उपरोक्त नोटिस से परिवेदित होकर याचिकाकर्ताओं ने अधिवक्ता अभ्युदय त्रिपाठी के माध्यम से याचिका प्रस्तुत की जिसकी सुनवाई में जस्टिस ए.के. प्रसाद के यहां हुई याचिका में याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अभ्युदय त्रिपाठी द्वारा यह आधार लिए गए कि याचिकाकर्ताओं ने निगम को राज्य के संसाधनों और संपत्तियों की सुरक्षा प्रदान करने के लिए 29 वर्ष से अधिक का समय दिया है, कई याचिकाकर्ताओं की आयु 50 वर्ष और उससे अधिक हो गई है और उनकी आजीविका निगम को सुरक्षा प्रदान करने की सेवा पर निर्भर करती है, और नगर निगम ने उन्हें सुनवाई का उचित अवसर दिए बिना या एक महीने पहले नोटिस दिए बिना ही उनकी सेवाएं समाप्त कर दी हैं। 30/01/2025 को मामले पर सुनवाई हुई और न्यायालय ने आदेश पारित कर उपरोक्त नोटिस पर रोक लगा दी।
