बिलासपुर, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश थैरानी निष्क्रिय है व्यापारियो के हित की बात नहीं सुनते ,अंकुर संतुलित नेत्तृत्व नहीं देतेर केवल रायपुर को ही प्रदेश समझ कर रायपुर के व्यापारियों को पद देते है प्रदेश के बाकी व्यापारियोको प्रमुख पद में रखने उनकी मांगे पूरी करने में उनका ध्यान नहीं है जिसके चलते व्यापारियों और उनकी मांगों की उपेक्षा होती है , प्रदेश अध्यक्ष सतीश थैरानी पर व्यापारी हित में काम नहीं करने उनकी बातों को नहीं सुनने संविधान संशोधन की बात को लगातार अनसुना करने के कारण कमल सोनी ने संभागीय चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है , चेंबर में पहली बार रायपुर छोड़कर प्रदेश के किसी अन्य पदाधिकारी ने व्यापारी हित में ऐसा कदम उठाया है और मजबूती से व्यापारी हित में बात कही है, सालों से प्रदेश के। चेंबर के पदाधिकारी प्रदेश के अन्य व्यापारियों को। प्रमुख पद देने से कतराते रहे है आज भी यही हाल, पहली बार परदेश के अन्य जिले से आवाज उठी है। अभी तक किसी ने हिम्मत नहीं की जरूरी बात उठाने की कमल सोनी की बात कड़वी है लेकिन सच है, राजधानी में बैठ कर चेंबर के पदाधिकारी व्यापारी हित में काम नहीं कर पा रहे ये निष्क्रियता ही है और कमल सोनी का इस्तीफा इस बात को साबित करता है।
कमल सोनी ने कहा कि चेंबर के पद से इस्तीफा दिया हूं लेकिन व्यापारियों के हित की लड़ाई लड़ता रहूंगा, हम सरकार को सहयोग करते सरकार हमारी बात मानती है हम बिलासपुर संभाग के व्यापारियों के लिए जरूरी सुविधा जुटा कर रहेंगे।