
बिलासपुर,लोफंदी में जहरीली शराब से 9 लोगों की मौत हो गई कॉन्ग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने मामले की न्यायिक जांच की मांग की है, केशरवानी ने प्रशासन और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है, प्रशासन पर घटना में लीपापोती करने का आरोप लगाया है , बिना पीएम के डेड बॉडी ग्रामीणों को सौंपने का आरोप लगाया है, विजय केशरवानी ने कहा कि सरकार शराब बेच रही है और जहरीली शराब के कारण ग्रामीणों की मौत हो गई 9 लोगों की , सरकारी शराब के पीने से ग्रामीणों की मौत हुई है, इसलिए सरकार की जिम्मेदारी है कि दस लाख का मुआवजा दिया जाए , जिला प्रशासन पर केशरवानी ने अन्त्येष्टि की राशि भी नहीं दी, जिला प्रशासन ने मौत के लिए शासन और प्रशासनों को मौत के लिए जिम्मेदार माना, विजय केशरवानी ने मुआवजा नहीं मिलने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। कांग्रेस भवन में पीड़ित परिवार के साथ विजय केशरवानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
