जंगल पर आदिवासियों का हक , विधायक अटल श्रीवास्तव।

बिलासपुर,कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने नव वर्ष के उपलक्ष में अमरकंटक पहुंच मां नर्मदे का दर्शन किया स परिवार मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं बैगा आदिवासी गांव छोटकी देवरा ग्राम पंचायत आम डोब डॉग में आदिवासी भाइयों के बीच पहुंचकर ठंड से बचाव के लिए उन्हें कंबल का वितरण किया वहीं बच्चों को ठंड से बचाव के लिए स्वेटर प्रदान किया ।दोनों ग्राम पंचायत के आदिवासी भाई अपने विधायक को नव वर्ष में अपने बीच पाकर प्रसन्नता व्यक्त किया। इस अवसर पर अटल श्रीवास्तव ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है जन जंगल जमीन पर बनवासी और आदिवासी भाइयों का हक है आपके बीच पहुंचकर गौरव प्रतीत होता है कोटा विधायक के रूप में मुझे आप सब की सेवा करने का अवसर मिला है नए साल की शुरुआत में आप लोगों की सेवा से प्रारंभ कर रहा हूं । आप सब का नववर्ष मंगलमय हो इसी आशा के साथ की कोटा और छत्तीसगढ़ का विकास होता रहे यही प्रार्थना मां नर्मदे की पूजा अर्चना और दर्शन कर मैंने की है। अमरकंटक धार्मिक और संतों की नगरी है यहां पहुंच कर सुखद आनंद की प्राप्ति होती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *