
धान खरीदी की विफलता के कारण टाला जा रहा है पंचायत चुनाव.. शुक्ला
छतीसगढ़ मे भाजपा की सरकार बने एक साल से ज्यादा हो गया है पर अभी तक सरकार की कार्यशैली संतोष जनक नहीं है,पूर्व मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि भाजपा द्वारा विगत विधानसभा चुनाव मे धान खरीदी का समर्थन मूल्य 3100/= रूपये प्रति क्विंटल एक मुश्त देने की घोषणा की गई थी इसके बावजूद किसानों को मात्र 2300/= ही दिया जा रहा है जिससे जनता मे नाराजगी देखी जा रही है जिसका असर आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव मे देखने को मिलेगा इससे डर कर भाजपा चुनावी तारीखों को पेशी की तरह बढ़ाये जा रही है
धान खरीदी मे किसानों को कभी बोरा की कमी, धान उठाव की समस्या, रकबा कटोती, टोकन के नाम पर किसानों को सिर्फ परेशान किया जा रहा है
शुक्ला ने कहा की ज़ब छतीसगढ़ मे कांग्रेस की सरकार थी तब धान खरीदी केंद्रों से धान का उठाव तेजी से करते हुए सीधे राइस मिल भेजा गया गया था जिससे सरकार को धान भीगने, सुखती एवं अन्य नुकसानों से निजात मिली थी किन्तु अभी फिर वही किया जा रहा है जिससे सरकार को आर्थिक क्षति होने की संभावना है
कमजोर इच्छा शक्ति और निर्णय लेने की अक्षमता के कारण छतीसगढ़ की विकास गति थम सी गई है जिसे कांग्रेस आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव मे भुनाते हुए भाजपा को पटखनी देगी