परसदा में धान खरीदी केंद्र के उदघाटन, विधायक कौशिक ने तौला धान ।

बिलासपुर ,बिल्हा अंतर्गत परसदा में धान खरीदी महोत्सव के तहत धान खरीदी केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया, जो किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से किसान श्री राजकुमार कौशिक का 42.40 क्विंटल,  कृष्ण कुमार कौशिक का 72.00 क्विंटल,  रामकुमार कौशिक का 44.00 क्विंटल,  थानूराम का 25.40 क्विंटल और  संतोष कौशिक सहित अन्य किसानों का धान विष्णु सरकार के वादे के अनुरूप ₹3100 प्रति क्विंटल की दर में खरीदा गया। यह पहल किसानों को सही मूल्य दिलाने और उनकी आर्थिक स्थिति को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर सोसाइटी के नवनियुक्त अध्यक्ष  शंकरलाल कौशिक, परसदा के पार्षद  दुर्गेश नंदन कौशिक,  देवीप्रसाद कौशिक,  नरेश,  ज्ञान,  अशोक,  तामेश कौशिक,  राघव कौशिक,  दशरथ मन्जारे,  सहस सूर्यवंशी, तहसीलदार श्रीमती गरिमा ठाकुर, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती के. माधुरी, सोसायटी प्रबंधक  नन्दलाल कौशिक एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर, आर एस एस के दुतिया संघ प्रमुख ने संघ…
Cresta Posts Box by CP