कोटा में जंगल की अवैध कटाई, कोटा वन विभाग के रेंजर फॉरेस्टर ,के मिलीभगत की आशंका , सी सी एफ डी एफ ओ मौन। पुलिस ने पकड़ा।

कोटा पुलिस ने बड़ी मात्रा में कीमती इमारती लकड़ी किया बरामद* 

बिलासपुर, कोटा पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ कि ग्ना लमकेना  में संजय खांडे एवम सुरेश खांडे अपने घर में अवैध तरीके से लकड़ी रखे हुए है की सूचना पर ग्राम लमकेना पहुंच कर संजय खांडे एवम सुरेश खांडे के घर पर रेड कार्यवाही किया गया आरोपी सुरेश खांडे के घर से 107 नग सागौन साल और पल्ला पटिया सिलपट एवम सागौन से बना 3 नग कुर्सी सोफा 01 नग टी टेबल कीमती 700000 रुपए बरामद किया गया । आरोपी संजय खांडे के घर से कुल 166 नग सागौन बीजा साल के लकड़ियों से बना पल्ला पटिया खुरा सिलपट एवम अन्य सामान कीमती 500000 रुपए को जप्त किया गया है ; जप्त किए गए साल एवम सागौन के लकड़ियों को वन विभाग को विधिवत सुपुर्द किया गया है।

कार्यवाही मे — थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश साहू , प्रधान आरक्षक 41 रविंद्र मिश्रा ,938घन स्याम आडिल आरक्षक 1086 भोप सिंह साहू, आरक्षक 337 संतोष श्रीवास आर अजय सोनी म आ दीपिका लोनिया का महत्वपूर्ण भूमिका रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*आबकारी विभाग बिलासपुर की कार्यवाही  बिलासपुर को तखतपुर क्षेत्र के…
Cresta Posts Box by CP