
बिलासपुर, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह की लॉटरी लगने वाली है, एसी चर्चा जोरों पर है, क्योंकि छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रमुख अजय जमवाल संगठन मंत्री पवन साय तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर के रायपुर निवास पहुंचे धर्मजीत सिंह ठाकुर एवं उनके धर्म पत्नी श्रीमती शशि देवी ने आत्मीय स्वागत करते हुए अभिनंदन किया चाय नाश्ते के दौर में कई राजनीतिक चर्चाओं पर हंसी ठहाका लगता रहा इस मधुर मिलन से राजनिति गर्म हों गई है प्रदेश के साथ जिले की राजनिति भी गरमा गई है, कई नेताओ और कार्यकर्ताओं की धड़कने बढ़ गई है , अटकलों का बाजार गर्म हो गया है कई कार्यकर्ता असमंजस में है आखिर एति देखव की वोती वाली स्थिति है,, एक जानकर ने बताया की जिले राजनिति का एक बड़ा काउंटर शुरू हों सकता है, एकाएक संगठन मंत्री और प्रभारी का विधायक धरमजीत सिंह के यहां चाय पीने जाने से चाय में उफान आ गया है , धरमजीत सिंह ने दोनों को मीठा भीं खिलाया भैया समर्थक भी ऊहा पोह है, धरमजीत सिंह के चेहरे में भी चमक आ गई है, भाजपा इस बार ओहराइलिंग में लगी है सब नया नया दिखने वाला है जिले के संगठन में भी और महापौर में भी नया चेहरा दिखने वाला है अब तो धरमजित की भी पसंद न पसंद चलेगी।
