अचानक तेज बारिश से, खदान में पानी भरा, पांच को बचाया गया, रेस्क्यू जारी।

*एसईसीएल कुसमुंडा की घटना पर संक्षिप्त जानकारी*

बिलासपुर, शनिवार को एसईसीएल कुसमुंडा मेगाप्रोजेक्ट में शाम 4.30 बजे भारी वर्षा होने के कारण खदान में कार्यरत 6 लोग पानी के बहाव में फस गए। इनमें से 5 लोग सुरक्षित रूप से निकलने में सफल रहे लेकिन श्जितेंद्र नागरकर, सहायक प्रबन्धक (माइनिंग) पैर फिसलने के कारण पानी के बहाव में बहे चले गए। कुसमुंडा प्रबंधन ने तुरंत एक्शन लेते हुए बचाव कार्य शुरू किया एवं एसडीआरएफ़ की टीम की सहायता से  नागरकर को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

पिछले दो दिनों में कोरबा सहित पूरे राज्य में भारी बारिश हुई है। खदान में एक साथ भारी मात्रा में बारिश होने के कारण, पानी की निकासी के हयूम पाइप्स में मलबा जमा हो गया जिसके कारण पानी ओवरफ़्लो होने से यह घटना हुई है।

एसईसीएल एवं कुसमुंडा प्रबंधन लगातार इस घटना की मॉनीटरिंग कर रहा है और एसडीआरएफ़ की सहायता से बचाव कार्य जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*नगरीय निकायों में  शुरू हुए शिविरों में मिले कुल 7757…
Cresta Posts Box by CP