महापौर भाजपा का बनेगा, दक्षिण मंडल की बैठक में बोले मनीष अग्रवाल।


बिलासपुर। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्य योजना अनुसार जिला कार्यसमिति बैठक के उपरांत मंडलों की बैठक के दौर में भाजपा दक्षिण मंडल विस्तृत कार्यसमिति बैठक भाजपा कार्यालय बिलासपुर में आयोजित की गई,
बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओें के त्याग तपश्या की वजह से आज विश्व में एक सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने पार्टी की विचारधारा एवं इतिहास पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का आव्हान किया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष जुगलकिशोर अग्रवाल द्वारा मंडल कार्यसमिति में प्रस्तावना भाषण देकर बैठक की विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
मंडल प्रभारी मनीष अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी संगठन को बूथ इकाई तक सक्षम और मजबूत बनाने सभी से आह्वान किया कार्यकर्ताओं की निस्वार्थ मेहनत लगन और कर्मठता के परिणाम स्वरूप विधानसभा और लोकसभा चुनाव में अपेक्षित परिणाम जीत दर्ज हुई, आगामी नगरी निकाय चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कमर कसना होगा विधानसभा क्षेत्र के अधिक से अधिक वार्डों में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद जीतकर आएंगे महापौर भी भारतीय जनता पार्टी का बनेगा सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से आगामी महीना में नगर निगम मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य प्रारंभ होगा, चुनाव मे मतदाता सूची प्रत्याशियों की जीत का सबसे बड़ा आधार होता है सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह मतदाता सूची निरीक्षण कार्य में विशेष रूप से ध्यान देकर अपनी अहम भूमिका अदा करें, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश आह्वान पर 21 जुलाई से 29 सितंबर तक अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे सभी कार्यक्रम मंडल स्तर पर रूपरेखा बनाकर क मंडल एवं बूथ स्तर पर आयोजित करने हेतु मंडल अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रभारी इस बात की चिंता करें।
इस अवसर पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शोभा कश्यप द्वारा  राष्ट्रपति  के अभिभाषण के मुख्य बिंदुओं का वाचन किया।
अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष मुर्तुजा वनक ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पारित राजनीतिक प्रस्ताव को कार्यकर्ताओं के बीच रखा।
बैठक समापन में मंडल में दिवंगत हुए भाजपा नेता पूर्व महापौर स्व.उमाशंकर जायसवाल, स्व.गिरधारी अग्रवाल, स्व.राजेन्द्र तिवारी को स्मरण करते हुए उन्हें दो मिनट की मौन श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अमित तिवारी व आभार नारायण गोस्वामी ने किया।
बैठक मुख्य रूप से महेश चंद्रिकापुरे, मकबूल अली, राजेश मिश्रा,, डिम्पल सिंह, धीरेन्द्र केशरवानी, दाऊ शुक्ला, युसूफरजा बरकाती, जगदीश साव, गोपाल यादव, श्रीमती स्नेहलता शर्मा,  मोनू रजक,  रजक, दुर्गेश पाण्डेय, प्रदीप वर्मा, नवीन मसीह, ईश्वर रजक, अभिषेक राज, विशाल कश्यप, श्रीमती दीपशिखा यादव, रीना गोस्वामी, मीना गोस्वामी, कविता वर्मा, सरिता कामड़े, नीता साहू, संगीता रेड्डी, वंदना तिवारी, सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
  साय सरकार का विधानसभा में प्रथम अनुपूरक पारित* *वर्ष…
Cresta Posts Box by CP