बिलासपुर,रतनपुर कोटा मुख्य मार्ग के चांपी जलाशय में स्थित सेतु विगत वर्षो से टूट गया है। रतनपुर कोटा मार्ग बिलासपुर रतनपुर कोटा लोरमी को जोड़ने वाला एक मात्र मुख्य मार्ग है,जिसमे प्रतिदिन हजारो राहगीर आवागमन करते है। सेतु टूट जाने के कारण यात्रियों को दुर एवं दुर्गम मार्ग से सफर तय करना पड़ता है,जिससे राहगीरों को अत्यंत समस्या का सामना करना पड़ता है।टुटे पुल के निर्माण हेतु वर्ष 2023-24 के अनुपूरक बजट में शामिल तो किया गया था,किन्तु प्रशासकीय स्वीकृति आज तक जारी नही होने से पुल का निर्माण नही हो रहा है। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव द्वारा पुल के निर्माण हेतु शीघ्र प्रशासकीय स्वीकृति जारी करने उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरूण साव एवं लोक निर्माण विभाग के सचिव को पत्र लिखा गया है।पूर्व में पुल के निर्माण नही होने को लेकर अटल श्रीवास्तव द्वारा विधानसभा में भी ध्यान आकृष्ट किया गया था,जिसमें सेतु निर्माण स्वीकृत होना प्रतिउत्तरीत किया गया है।


