कोटा में आदिवासी गांव में पहाड़ काट रहा ठेकेदार, जंगल में रेत माफिया का खनन जोरो पर विधायक अटल ने उठाया सदन में मुद्दा।

कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव द्वारा दिनांक 13 मार्च 2026 को विधानसभा में उठाए प्रसन्न एवं ध्यानाकर्षण

 *मंडी निधि से स्वीकृत सामुदायिक भवन का एक साल में नही हुआ था टेंडर* 

कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कोटा क्षेत्र मे मंडी निधि से स्वीकृत सामुदायिक भवन का एक वर्ष होने पर भी टेंडर नही होने के का मुददा विधानसभा में उठाया । अटल श्रीवास्तव ने कृषि मंत्री से पूछा कि क्या कोटा में मंडी निधि से स्वीकृत सामुदायिक भवन का तकनीकि और प्रशासकीय स्वीकृति कब जारी कि गई है और कब टेंडर जारी किया गया है ? अटल श्रीवास्तव के प्रश्न पर कृषि मंत्री ने बताया ग्राम कुसमुली, अमने, लिटिया, धुमा, बिल्लीबंद, परसापानी के सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु 25 फरवरी 2026 को टेंडर आमंत्रित किया गया है। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कार्य स्वीकृत होने एवं तकनीकि एवं प्रशासकीय स्वीकृत होने के पश्चात भी 1 साल बाद भी टेंडर जारी नही किया गया है । अगर हर कार्य में ऐसे ही विलंब होगा तो निर्माण कार्य कैसे होगा। अधिकारी अनावश्यक रूप से कार्य को रोकते है। जब विधानसभा में प्रश्न लगा तब टेंडर की कार्यवाही की गई है।

 *वन क्षेत्र एवं पेशा ग्रामों से रेत माफियों द्वारा अवैध उत्खनन कर मध्यप्रदेश में आपूर्ति किया जा रहा है-* 

अटल श्रीवास्तव ने कोटा विधानसभा के ग्रामों से रेत माफियों द्वारा अवैध रेत खनन कर मध्यप्रदेश में आपूर्ति करने के संबंध में विधानसभा में ध्यान आकर्षित किया। अटल श्रीवास्तव ने उल्लेखित किया कि कोटा विधानसभा के ग्राम आमागोहन खोड़री खोंगसरा करहीकछार कोनचरा जरगा पकरिया पीपरखुंटी केंवची ठाड़पथरा सहित अनेक वन क्षेत्र एवं पेशा एक्ट ग्रामों में रेत माफियों द्वारा बिना रेयाल्टी पर्ची के अवैध रेत का उत्खनन कर मध्यप्रदेश राज्य के बोंदर करंजिया अमरकंटक डिडौंरी गाढ़ासरैई में आपूर्ति किया जा रहा है। अवैध रेत खनन की जानकारी राजस्व विभाग वन विभाग एवं खनिज विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को भी है किन्तु विभागों द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही न कर सह प्रदान किया जा रहा है। रेत माफियों द्वारा ग्राम करहीकछार जरगा कोनचरा के रेत खदानों से बिना रेयाल्टी के रेत का दोहन किया जा रहा है। अवैध रेत खनन से वन क्षेत्र एवं पेशा एक्ट के गांवो के खनिज का दोहन हो रहा है तथा शासन को राजस्व की हानि हो रही। ग्रामीणों द्वारा एक विभागीय कर्मचारी के द्वारा रेत एवं मिटटी माफिया का सहयोग करने की लगातार शिकायत राजस्व विभाग से किया गया हैै। किन्तु उक्त कर्मचारी पर किसी प्रकार की कार्यवाही नही होने से वन एवं पेशा गांव से अवैध रेत का दोहन होने से ग्रामीणों में रोष एवं आक्रोश व्याप्त है

 *रतनपुर-जबलपुर हाइवे निर्माण में ठेकेदार द्वारा जंगल पहाड़ से अवैध मिटटी खुदाई एवं ग्रामीणो से दुर्व्यवहार किया जा रहा है।* 

कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने विधानसभा में सदन का ध्यानआकर्षित किया कि रतनपुर केंवची जबलपुर नेशनल हाइवे निर्माण के ठेकेदार द्वारा बेतरकीब रोड का निर्माण किया जा रहा है। जंगल तालाब एवं पहाड़ से अवैध रूप से मिटटी रेत एवं अन्य मटेरियल की खुदाई कर सड़क निर्माण कार्य में उपयोग किया जा रहा है। शिकायत एवं जानकारी होने के पश्चात भी अधिकारियों द्वारा ठेकेदार को खुली छूट प्रदान करते हुये अनुचित लाभ प्रदान किया जा रहा हैै। ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में घोर लापरवाही एवं मनमानी किया जा रहा है। किंतु संबंधित अधिकारी द्वारा नही नियमानुसार जांच किया जाता है और नही किसी प्रकार की कार्यवाही की जा रही है। क्षेत्र की जनता बेतरकीब निर्माण एवं जंगल तालाब तथा पहाड़ की अवैध खुदाई से परेशान है। ग्रामीणों के द्वारा शिकायत करने पर ठेकेदार एवं कर्मचारियों द्वारा दुर्व्यव्हार कर धमकाया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*कुंदन पैलेस में आयोजित कार्यकर्ता होली मिलन समारोह में नगर…
Cresta Posts Box by CP