
बिलासपुर कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार एंव उप संचालक के मार्गदर्शन मे जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। 11/03/2026,12/03/2026 एंव 13/03/2026 को खनिज अमला बिलासपुर द्वारा निरतु, लोफन्दी, कच्छार, लछनपुर, रतनपुर लमेर,लारिपारा घुटकू,निरतु सेंदरी,कोनी,बिरकोना, मोपका, चकरभाठा, दर्रीघाट, जयरामनगर मस्तूरी क्षेत्र की जाँच की गयी। जाँच के दौरान लारिपारा क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 02 ट्रेक्टर ट्राली, सेंदरी क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 04 ट्रेक्टर ट्राली, कोनी क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 01 हाइवा वाहन,जयरामनगर मस्तूरी क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 03 हाइवा वाहन व गिट्टी का अवैध परिवहन करते 01 हाइवा वाहन को जप्त किया गया है। इस प्रकार कुल को 11 वाहनों को जप्त किया जाकर पुलिस थाना कोनी व जाँच चौकी लावर की अभिरक्षा मे रखा गया है।खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है।
