तखतपुर के मित्र मिलन ढाबा में अवैध शराब बिक्री , ढाबा संचालक गिरफतार।


ग्राम भीमपुरी के मित्र मिलन ढाबा में अवैध रूप से शराब रखकर ब्रिकी करने वाला ढाबा संचालक तखतपुर पुलिस के गिरफत में!
आरोपी के कब्जे से 05 नग गोवा स्पेशल शराब, 10 नग शिम्बा बियर, 12 नग मेडोसा बियर केन, 03 नग बटवाईजर बियर केन कुल मात्रा 14.9 लीटर कुल कीमती लगभग 5490 रूपये जप्त।

गिरफ्तार आरोपी-
राजीव मिश्रा पिता सुभाष मिश्रा उम्र 49 साल साकिन भीमपुरी चौकी जूनापारा थाना तखतपुर मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम भीमपुरी के मित्र मिलन ढाबा मे ढाबा संचालक राजीव मिश्रा शराब बिकी हेतु छुपा कर रखा है जिसकी सूचना पर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमति नूपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हरिश चंद्र टांडेकर के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबीर की सूचना तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु हमराह स्टाफ एवं गवाह के ग्राम भीमपुरी मित्र मिलन ढाबा पहुंए स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किये, और उक्त व्यक्ति के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर रखा 05 नग गोवा स्पेशल शराब प्रत्येक में 180 एमएल भरा कीमती लगभग 650 रूपये,10 नग शिम्बा बियर बाटल प्रत्येक में 650 एमएल भरा कीमती लगभग 2200 रूपये, मेडोसा बियर केन 12 नग प्रत्येक में 500 एमएल भरा कीमती लगभग 2040 रूपये , बटवाईजर बियर केन 03 नग प्रत्येक में 500 एमएल भरा कीमती लगभग 600 रूपये कुल मात्रा 14.9 लीटर कुल कीमती लगभग 5490 रूपये को बरामद किया गया। आरोपी के कब्जे से उक्त शराब को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया

कार्यवाही में उनि इन्द्रनाथ नायक, पील्लु राम मंडावी – आरक्षक, प्रकाश ठाकुर , सुनील सूर्यवंशी, देवेन्द्र साहू, गोपी राजपूत, ओंकार राजपूत, रामलाल सोनवानी महिला आरक्षक विभा सिंह का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर,मस्तूरी विधानसभा में भीषण गर्मी में पानी के संकट, सड़क…
Cresta Posts Box by CP