चुनाव खत्म समस्या शुरु, 46डिग्री टेंपरेचर में पानी, सड़क, बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों के साथ पहुंचे विधायक, कलेक्टर से बोले गर्मी बहुत है साहब पीने के पानी की व्यवस्था कर देते।

बिलासपुर,मस्तूरी विधानसभा में भीषण गर्मी में पानी के संकट, सड़क निर्माण, अघोषित बिजली कटौती, एनटीपीसी सीपत में शीघ्र ही त्रिपक्षी बैठक आयोजित कराने, के साथ ही अन्य समस्याओं को लेकर विधायक दिलीप लहरिया ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। विधायक ने जिला कलेक्टर अवनीश शरण को बताया कि क्षेत्र में भीषण गर्मी बढ़ने के साथ पानी का संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की कमी से लोगों की मुसीबत बढ़ गयी है. लोगों को दूर दराज से पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। गांवों में हैडपंप का भी लेवल नीचे चला गया है। यही स्थिति सड़क एवं बिजली का भी है। अमलडीहा एवं उदईबंद रेत खदान से बड़े वाहनों से ओवरलोड रेत परिवहन होने के कारण ग्राम सोन, बसंतपुर, मुकुंदपुर, उदईबंद पहुंच मार्ग खराब हो चुका है। ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोकसभा चुनाव के दौरान ग्राम बसंतपुर के ग्रामीणों द्वारा चुनाव का बहिष्कार किया जा चुका है, धूमा मानिकपुर सड़क की स्थिति भी काफी खराब है। यहां के नागरिक विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर चुके हैं। क्षेत्र में लंबे समय से अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। हालत यह है कि एक ओर सरकार 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति का दावा कर रही है दूसरी ओर मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है बिजली विभाग के अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे। विधायक दिलीप लहरिया ने जिला कलेक्टर से अधिकारियों को जन समस्याओं के समाधान के लिए निर्देशित करने की मांग करते हुए कहा की अगर जनता की समस्याओं की सुनवाई नहीं की तो वह खुद जनता के साथ सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन करेंगे।
[5/28, 8:12 PM] Santosh Dube: साथ में संतोष दुबे,चित्रकांत श्रीवास, ओमप्रकाश पैकरा, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
सरकारी स्कूल के बच्चों ने पहली बार मॉल में देखी…
Cresta Posts Box by CP