बिलासपुर जिले में पंजीकृत 56 हजार किसानों के धान पंजीयन में हुई त्रुटि, सदन में विधायक अटल के प्रश्न पर मंत्री का जवाब।

बिलासपुर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव द्वारा विधानसभा में खरीफ विपणन वर्ष 2025—26 में पंजीकृत किसानों के रकबा में हुए समस्याओं की जानकारी मांगी गई। कोटा विधायक ने प्रसन्न के माध्यम से जानकारी मांगी कि कितने पंजीकृत किसानों का रकबा शून्य हो गया था? कितने किसानों का रकबा कम हुआ ?कितने किसानों के धान के फसल के स्थान पर अन्य फ़सल प्रविष्ट हो गया था? और उक्त हुए कितने समस्याओं का निराकरण किया गया। प्रश्न के उत्तर में माननीय खाद्य मंत्री द्वारा जानकारी दी गई कि बिलासपुर जिले में 291 किसानों का रकबा शून्य हो गया था,20172 किसानों का रकबा कम हो गया था और 35808 किसानों के धान के फसल की जगह अन्य फ़सल की प्रविष्टि हुआ है। जिसमें से 31054 किसानों के समस्याओं का निराकरण किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
जनप्रिय विधायक सुशांत शुक्ला के अविरल प्रयास से 48 करोड़…
Cresta Posts Box by CP