अयोध्या में रामलला के दर्शन करने बिलासपुर से निकलेगा 1008 भक्तों का जत्था

30 स्पेशल बस व कार में सवार होंगे भक्त

फिल ग्रुप की पहल का देशभर में प्रशंसा

बिलासपुर। श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के साथ ही भारत के चरम उत्कर्ष का सूर्य उदय हो चुका है। भारतीय इतिहास का गौरवशाली सातवां स्वर्णिम पृष्ठ लिखा जा चुका है। प्रभु श्री रामलला के दर्शन करने हर भक्त ललायित है, ऐसे में रामभक्त फिल ग्रुप के चेयरमैन प्रवीण झा ने रामनवमी के पावन अवसर पर 1008 भक्तों को प्रभु श्री राम के दर्शन कराने सराहनीय पहल किया है। देशभर में इसकी प्रशंसा हो रही है। 16 अप्रैल को पुलिस ग्राउंड मैदान से 1008 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना होगा।

फिल ग्रुप के चेयरमैन प्रवीण झा व उनकी टीम ने अयोध्या धाम के लिए निश्शुल्क रामलला के दर्शन कराने 1008 दर्शनार्थियों को अयोध्या ले जाने की लगभग तैयारी परी कर ली है। एक दिन पहले श्री झा ने अपनी टीम के साथ पुलिस ग्राउंड पहुंचे और मैदान का अवलोकन भी किया। उन्होंने बताया कि रामलला के दर्शन के लिए एक हजार आठ दर्शनार्थियों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सभी को सूचित भी कर दिया गया है। सभी दर्शनार्थियों को 20 बसों द्वारा ले जाया जाएगा और सभी बसें पुलिस ग्राउंड से दोपहर दो बजे एक साथ रवाना होंगी। सभी बसें एक साथ रवाना होंगी। जत्थे को हरी झंडी दिखाने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आ सकते हैं। फिलहार अधिकारिक सूचना नहीं है हालांकी दोनों उप मुख्यमंत्री भी होंगे। भक्तों के तत्थे को ले जाने डा. अरुण पटनायक, प्रफुल शर्मा,ललित पुजारा, रिंकू मित्रा, आरपी सिंह,रौशन सिंह, उचित सूद, निहारिका त्रिपाठी, आषुतोष व इवेन्ट मैनेजमेंट के सभी सदस्यों के साथ जुटे हुए हैं। इसके अलावा श्री झा लगातार टीम के साथ मैराथन बैठकें भी कर रहे हैं। ताकि रास्ते में सभी उत्साहपूर्वक यात्रा का आनंद उठा सके।

गर्मी में होगा ठंडी का अहसास

जिन 20 बसों से रामभक्तों को लेकर जा रहे हैं, वह पूरी तरह एसी बस है। इसके अलावा फोर व्हीलर का इंतजाम किया गया है। एसी वाहन होने से रामभक्तों को गर्मी का जरा भी एहसास नहीं होगा। इस यात्रा की सबसे खास बात यह है कि इसमें शामिल 18 से 60 आयु वर्ग के हैं। वाहन व्यवस्था के साथ-साथ नाश्ते व भोजन की सुविधा भी की गई है। यात्रियों को अंबिकापुर में भोजन कराया जाएगा। इसके अलावा अयोध्या में इनके ठहरने के लिए बड़े होटलों को बुक किया गया है। यानी इस साल रामनवमी और भी खास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
➖ एएसपी एवं डीएसपी के नेतृत्व में मोटर व्हीकल एक्ट…
Cresta Posts Box by CP