क्लास्टर प्रभारी डिप्टी सीएम ने ली लोक सभा कोर कमेटी की बैठक।

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर लोकसभा कोर कमेटी की बैठक इमलीपारा स्थित लोकसभा कार्यालय बिलासपुर में सम्पन्न हुई।
बैठक में लोकसभा प्रत्याशी का दौरा तय किया गया और प्रत्येक विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी अधिक से अधिक स्थानों में आमजनों के बीच पहुॅच सके इसको लेकर चर्चा की गई, वहीं आगामी दिनों में लोकसभा बिलासपुर के प्रत्येक में विधानसभा में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होना है जिसकी रूप रेखा तैयार की गई और शक्ति केन्द्र स्तर पर बैठक आयोजित करने कर रणनीति बनाई गई।
बैठक में प्रमुख रूप से उपमुख्यमंत्री अरूण साव, क्लस्टर प्रभारी बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, लोकसभा प्रभारी डॉ.सियाराम साहू, लोकसभा संयोजक एवं तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, बिलासपुर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, मुंगेली भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेष पाठक, जिला सहप्रभारी इन्द्रजीत सिंह गोल्डी, लखनलाल साहू, रजनीश सिंह, हर्षिता पाण्डेय, राजू सिंह क्षत्री, गुलशन ऋषि, गिरीश शुक्ला,सीताराम साहू उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
⏺️ 05 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले…
Cresta Posts Box by CP