एसपी के निर्देष गुंडे बदमाशो की थाना क्षेत्र में चेकिंग।

🚨 बिलासपुर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया गया विशेष अभियान

🚨 शहरी थानों के अंतर्गत विगत 1 वर्ष में संपत्ति संबंधी मामलों में जेल से रिहा हुए आरोपियों तथा गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को किया गया चेक

🚨 समंस एवं वारंट तामीली हेतु चलाया गया विशेष अभियान

बिलासपुर,चेकिंग के दौरान अपने थाना क्षेत्र में निवासरत गुंडा एवं निगरानी बदमाश, पिछले 1 वर्ष में जेल से रिहा हुए संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों को शाम 6 बजे से 8 बजे के मध्य उनके निवास स्थान पर जाकर भौतिक रूप से चेक किया गया तथा कुछ को थाने बुला कर चेक किया गया। इसमें आरोपियों के वर्तमान में प्रयुक्त मोबाइल नम्बर, उनके आजीविका के साधन, उनके निवास आदि में हुए परिवर्तन सहित अन्य जानकारियां एकत्र की गयी। गुंडा तथा निगरानी बदमाशों के आजीविका के वर्तमान साधनों के बारे में जानकारी ली गयी तथा इन्हें आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की समझाइश दी गयी। अपने निवास स्थान पर अनुपस्थित पाए गए व्यक्तियों की पतासाजी की जाकर उनकी भी गुजर जांच की जा रही है। इसके साथ ही समंस, गिरफ्तारी वारंट तथा स्थायी वारंट की तामीली हेतु भी विशेष अभियान चलाया गया।

इस विशेष अभियान के अंतर्गत शहरी थानों के अंतर्गत 50 गुंडों तथा 31 निगरानी बदमाशों की गुजर जांच की गयी। 1 वर्ष में जेल से रिहा हुए 89 संपत्ति संबंधी अपराधियों को चेक किया गया। इसके साथ ही 14 गिरफ्तारी वारंट तथा 3 स्थायी वारंट तामील किये गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर छत्तीसगढ़, राज्य में मदिरा के अवैध विकय मामले में…
Cresta Posts Box by CP