श्रेयांशी जैन का चयन गणतंत्र दिवस के लिए

बिलासपुर 10 जनवरी । जैन समाज बिलासपुर की श्रेयांशी जैन पुत्री संदीप जैन बी.बी.ए.(तृतीय वर्ष) ,एनसीसी (राष्ट्रीय कैडेट कोर ) राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाली जैन समाज की प्रथम छात्रा हैl आपको बता दे की एनसीसी एक राष्ट्रीय संगठन है, जिसने कैडेट में देशभक्ति की भावना, स्वयं पर विश्वास ,साहस की भावना और युवाओं को अनुशासित बनाने में मदद की
है l
श्रेयांशी जैन ने अपने अथक प्रयासों से एनसीसी के राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच कर न सिर्फ परिवार का बल्कि जैन समाज एवं बिलासपुर का नाम रोशन किया है एवं अन्य विद्यार्थियों के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया हैl श्रेयांशी जैन अध्ययन में भी प्रारंभ से ही मेधावी छात्रा रही है। उनका चयन गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024 के प्रधानमंत्री परेड के लिए हुआ है l
जैन समाज उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुरकान्यकुब्ज ब्राह्मण परिवारों के बीच मै बढा आपकी सँस्कृति ,सँस्कार…
Cresta Posts Box by CP