बिलासपुर, छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण विकास परिषद 22जनवरी को सरकंडा नदीश्वर मंदिर से राम रथ निकलेगा,विप्र भवन इमली पारा में समाज के अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक हुई बैठक सर्वसम्मति से 22जनवरी को अयोध्या में राम भगवान के प्राणप्रतिष्ठा समारोह के बाद सरकंडा से राम रथ निकाला जाएगा , बजे गाजे के साथ निकलने वाले राम रथ का रास्ते में पड़ने वाले मंदिरो में पुजा अर्चना होगी , लोगो से राम रथ की जगह जगह आरती करने की अपील लोगो से की है , छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण विकास परिषद के बैनर तले अयोजित राम रथ यात्रा सरकंडा नंदीश्वर मंदिर से शुरु होगी शहर भ्रमण करते हुए राम मन्दिर से विप्र भवन इमली पारा में संपन्न होगी, समाज की बैठक में प्रफुल शर्मा , संजय शर्मा सहित समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे, सभी ने अन्य विवादो से अलग इस बात पर खुशी जाहिर की की लंबे समय बाद भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है ये हिंदू समाज की लिए गौरव का समय इसलिए सभी को राम रथ यात्रा में शामिल हो कर अपने आराध्य की पुजा अर्चना कर खुशी माननी चाहिए। बैठक में संजय बसंत शर्मा, उमाशंकर शर्मा, सतेन्द्र दिवेदी, राजेश शुक्ला, विनोद शर्मा, निर्मेश गौरहा, ज्योतिंद्र उपाध्याय, शैलेन्द्र पाठक, नवरतन शुक्ला, सुरेश शर्मा, अजय शर्मा सहित अन्य सद्स्य मौजुद थे , राम रथ के विप्र भवन में पहुंचने पर प्रसाद वितरण की व्यवस्था ब्राह्मण महीला परिषद द्वारा की जाएगी ये जानकारी जय श्री शुक्ला और संगीता शुक्ला ने दी।

