बिलासपुर, सरकार बदलते बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है तीन महीने पहले कमिश्नर बने केडी कुंजाम की जगह शिखा राजपूत ने ली है, नगर निगम आयुक्त कुनाल दुदावत कोंडागांव कलेक्टर बने है, रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह बने है, दीपक अग्रवाल को भी कलेक्टर बनाया गया है, चुनाव के पहले बने कलेक्टर्स को यथावत रखा गया है, तोपेश्वर वर्मा को सचिव राजस्व मंडल बनाया गया है, पी दयानंद के पास ऊर्जा , खनिज , सी एस पी डी एल ,के साथ जनसंपर्क जैसे महत्वपूर्ण विभाग है, कई जिले के कलेक्टर बदले गए कुछ बाकी है, पूराने आई ए एस किनारे किए गए है दूसरी लाइन के अधिकारियो को आगे किया गया है ,कोरबा, धमतरी भरतपुर के कलेक्टर बदले गए है , दुर्गा बिलासपुर संभाग के कमिश्नर बदले गए है, सरकार ने अपनी योजनाओं को जमीन पर लाने के हिसाब से फेरबदल किया है, थोक में विभागो का बटावरा आई ए एस में किया गया है , सुनील जैन खनिज ऊर्जा के विशेष सचिव है भूनेश यादव राजस्व के विशेष सचिव है राजेश टोपो जल संसाधन के विशेष सचिव बनाए गए है अबकारी आर संगीता को दिया गया है, सुब्रत साहु भी किनारे किए गए है , पी आंबालग्न धरम करम,और पर्यटन देखेंगे, कलेक्टर एलमां को मंत्रालय भेजा गया है अभी कई जिले के कलेक्टर बदले जाएंगे। सरकार ने प्रशासनिक सर्जरी करके एक मेसेज दिया है ।

