बिलासपुर – नगर विधायक अमर अग्रवाल, भगवान श्री राम के अयोध्या में भव्य मंदिर लोकार्पण के लिए पूजित अक्षत निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल हुए।मालूम हो अयोध्या से श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण के रूप में पूजित अक्षत वितरण का तेलीपारा, क्षेत्र में भव्य आयोजन हुआ। विधायक अमर अग्रवाल ने क्षेत्र के विभिन्न घरों में पहुंचकर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह हेतु अक्षत निमंत्रण वितरित किया। वे मेडिकल काम्प्लेक्स मे रमणीक लाल जेठवा , दिनेश गुप्ता ,राजेन्द्र ताम्रकार ,,नंदू गैरेज के पीछे दीपक साहु , आर के बूट हाउस गली मे दिग्विजय सिंह जी एवं गीता वर्मा सीमा शुक्ला के निवास में अक्षत का आमंत्रण देने पहुचे एवम माताओ, बहनों,बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस कार्यक्रम में रामदेव कुमावत ,वार्ड पार्षद दुर्गा सोनी दिग्विजय सिंह,सीमा शुक्ला, माताओ, बहनों,बुजुर्गों गीता वर्मा, नीलिमा सोनी,आरती मौर्य अल्का गुप्ता, छाया गुप्ता, दीपक तिवारी, सचिन सोनी,राहुल कश्यप, अवि साहु,असगर अली,सोनू कश्यप,आदि राम भक्त विशेष रूप से उपस्थित थे।

