उप मुख्यमंत्री  अरुण साव को नए साल की बधाई देने लोगों का लगा रहा तांता

बिलासपुर,1 जनवरी 2024/ उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेहरू चौक स्थित आवासीय कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में लोग उन्हें नए साल 2024 की बधाई एवम् शुभकामनाएं दी। उनसे मुलाकातियों का लंबा तांता लगा रहा।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने भी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नए वर्ष में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। श्री साव ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला बिलासपुर द्वारा प्रकाशित नए साल 2024 के कैलेंडर व डायरी का विमोचन भी किया। नए साल की खुशी में श्री साव ने रंगीन गुब्बारे भी आसमान में छोड़े। उप मुख्यमंत्री ने सबका मुंह मीठा भी कराया। जनदर्शन में पहुंचे कई लोग उप मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी सौंपे। उन्होंने इनके निराकरण का भरोसा दिलाया। समाज के सभी वर्ग के लोग बड़ी संख्या में इस अवसर पर मौजूद थे।
पटेल/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
गणतंत्र दिवस का गरियामय होगा आयोजन सामान्य प्रशासन विभाग ने…
Cresta Posts Box by CP