सम्मान समारोह में दी गई भावभीनी विदाई |

बिलासपुर,मंडल रेल परिवार के 25 सदस्य हुये सेवानिवृत्त | अवसर पर सहायक कार्मिक अधिकारी आर शंकरन द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बंदोबस्त भुगतान से संबंधित समस्त दस्तावेज़, सेवा प्रशस्ति प्रमाण-पत्र एवं सेवा मैडल आदि प्रदान किया गया | इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन, कल्याण निरीक्षक तथा कार्मिक निपटारा शाखा के कर्मचारीगण उपस्थित थे। मंडल के सेवानिवृत्त होने वाले 25 रेल परिवार के सदस्यों में परिचालन विभाग से 04, इंजीनियरिंग विभाग से 10, कार्मिक विभाग से 01, लेखा विभाग से 01, विद्युत विभाग से 06, चिकित्सा विभाग से 01, यांत्रिक विभाग से 01 तथा वाणिज्य विभाग से 01 कर्मचारी शामिल है । इस अवसर पर सभी सेवानिवृत्त रेल परिवार के सदस्यों को उनकी गौरवशाली रेल सेवा के लिए बधाई दी गई तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की गई |
