बृजमोहन अग्रवाल ने विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर दी बधाई

वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ का नया मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी है।

बिलासपुर बृजमोहन अग्रवाल समेत पार्टी के सभी विधायकों ने सर्वसहमति से मुख्यमंत्री के लिए विष्णु देव साय का समर्थन किया। जिसके बाद उन्हें छत्तीसगढ़ का नया मुख्यमंत्री चुना गया।
बृजमोहन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री शनरेंद्र मोदी, अमित शाह, जे पी नड्डा समेत पूरे केंद्रीय नेतृत्व को छत्तिसगढ़ में जनजातीय समाज से मुख्यमंत्री बनाने पर बधाई और धन्यवाद दिया। पहले महामहिम द्रोपदी मुर्मु को राष्ट्रपति बनाया और अब छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बना कर भाजपा ने आदिवासी समाज को जो सम्मान दिया है उसके लिए बृजमोहन अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया।
बृजमोहन अग्रवाल ने विष्णु देव साय की अगुवाई में छत्तीसगढ़ को एक बार फिर से विकास के रास्ते पर आगे ले जाने और मोदी की गारंटी को पूरा करने की बात कही।
श्री अग्रवाल ने कहा यह खुशी और सौभाग्य की बात है कि छत्तीसगढ़ को साय के रूप में एक बेहद की सौम्य और प्रतिभावान मुख्यमंत्री मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर, भारतीय जानता पार्टी आदिवासी,, ओबीसी , सामान्य वर्ग को…
Cresta Posts Box by CP