नक्सल हमले में शहीद वहिद को किया गया याद,पुण्यतिथि पर शहीद चौक में दी गई श्रद्धांजलि

बिलासपुर- शहीद वहीद खान की पूण्यतिथि पर शहर ने याद किया…..,कोविड१९ के लाकडाउन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुये आज शहर के लाडले शहीद अब्दुल वहीद खान को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस विभाग में अपनी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के लिए जाने जाने वाले शहीद वहीद खान बिलासपुर में ही अपनी स्कूली पढ़ाई लाल बहादुर स्कूल से शास.विज्ञान महाविद्यालय बिलासपुर से बी एस सी एवं के आर ला कालेज से विधी स्नातक कर पुलिस सब इंस्पेक्टर बने । छत्तीसगढ़ के दूरस्थ नक्शली इलाकों में १२ सालों से भी अधिक समय काम किए और नारायणपुर के फरसगाव में आज ही के दिन नक्सली हमले में वर्ष २००९ में शहीद हो गया।आज उनकी पूण्यतिथि के अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर ही सी एम डी कालेज चौक स्थित शहीद चौक में मोमबत्तियां जलाकर कर उनको श्रद्धांजलि दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- " हाई कोर्ट के खंडपीठ मुख्यन्यायाधीश पी आर सी…
Cresta Posts Box by CP