बिलासपुर/कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में कांग्रेस भवन की बैठक हुई सभी पांडे के समर्थन में एकजुटता दिखाई , सभी भूपेश सरकार के काम काज को महत्वपूर्ण माना, किसी ने भी विधायक की शिकायत नहीं की, पूर्व महापौर ने कहा की विधायक से कुछ गलती हुईं है लेकिन जब खरसिया का अमर अग्रवाल तीन बार जीत सकता है तो सीधा साधा शैलेष पांडे क्यों नहीं, कम से कम ये कांग्रेस भवन में लाठी तो नही चलवाएंगे, शहर को खोदापुर तो नही बनाएंगे,, पूर्व महापौर राजेश पांडे ने अधिकारियो की मनमानी और कार्यकर्ताओ के परेशान होने का मुद्दा उठाया, कांग्रेस का कार्यकर्ता सीधा साधा है इसलिए बड़े दिल से काम करता है, टिकट वितरण को लेकर भी राजेश पांडे की नाराजगी दिखी कहा बिना गुटबाजी के कांग्रेस में टिकट नहीं मिलती,मैं किसी का आदमी नही इसलिए मुझे पार्टी ने टिकट नही दी, पार्टी में नेताओं ने अपने लोगो को टिकट दे दी लेकिन जो किसी के पास नही गए उनको टिकट नही मिलेगी। विधायक पांडे ने पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल पर जमकर हमला बोला कहा कोरोना काल में जब लोगो सबसे ज्यादा जरूरत थी तो ये घर से नही निकले लोगो खाने की कमी थी पैसे की कमी थी लेकिन कोई अमर अग्रवाल और उनके पार्टी के लोग घर से नही निकले, सेठ सेवा करने नही आए है व्यवसाय करने आए है जनता की तकलीफ से उनको कोई लेना देना नही है, कांग्रेस का हर सदस्य शैलेष पांडे है , केवल वाणी राव ने बैठक में रार फेकने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली , अशोक अग्रवाल ने भी शैलेष पांडे के पहले से। ज्यादा मातो से जीतने की अपील की। विजय पांडे, रामशरण प्रभारी संजू दिक्षित, प्रमोद नायक ऋषि पांडे राजेश पांडे, अनिल टाह पिंकी बत्रा अजय यादव राम प्रकाश, सांई भास्कर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और पदाधिकारी मौजुद थे।

