बिलासपुर/ कांग्रेस नेता नंदकुमार साय ने मुख्यमंत्री नही बन पाने की अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए कहा की मुझे राजनाथ सिंह और रमन सिंह नेआदिवासी मुख्यमंत्री नही बनने दिया नेता चुनाव के समय अलग कहानी सुना कर कहा की तुम चुनाव हार गए इसलिए नहीं बना रहे जबकि मैने तपकरा से टिकट मांगी थी नही दिए फिर मुख्यमंत्री बनाने के लिए चुनाव लड़ाना जरूरी नहीं था, पहले बना देते फिर कन्हीं से भी लड़ा सकते थे लेकिन ऐसा नहीं किया, ये देखने का विषय है की आदिवासी मुख्यमंत्री कौन सी पार्टी दान करती है, भूपेश सरकार को लेकर साय ने कहा की जो धर्म का काम बीजेपी करती थी वो भूपेश सरकार कर रही है , गौठान के लिए केवल सरकार नही सामूहिक प्रयास से बेहतर काम होगा, चुनाव को लेकर साय ने कहा की सरकार बन रही है लेकीन किसी भी चुनाव को और दुश्मन को कम नहीं आंकना चाहिए , चुनाव लडने को लेकर साय ने कहा की पार्टी टिकट देगी तो चुनाव लडूंगा, मुझसे मरवाही और लैलूंगा के लोग मिले थे,लेकिन निर्णय पार्टी को करना है। बिलासपुर में मिडिया से चर्चा में और भी कई राजनीतिक मुद्दों pr साय ने चर्चा की।

