बिलासपुर+1984में हुए भोपाल गैस काण्ड के पीड़ितों को न्याय की आस जगी है, 12अमेरिकी सांसदो ने यूएस न्याय विभाग को पत्र लिख कर डाउ केमिकल्स को सम्मान जारी करने की माग की है पत्र में कहा गया है की भारत सरकार सात बार कंपनी को सम्मन जारी कर चुकी है, भोपाल जिला अदालत ने 3अक्टूबर को कंपनी को पेश होने केलिए सम्मन जारी किया है, अमेरिकी सांसदो ने पहली बार ये मामला उठाया है इससे पीड़ितों के न्याय की उम्मीद मजबूत हुई हैं, भोपाल गैस काण्ड में 15हजार लोग कंपनी के गैस रिसने से मारे गए थे कई अपंग और मानसिक रोगी हो गए है, पीढ़ितो की लंबी लड़ाई के बाद अब अमेरिकी सांसदो केंपत्र ने दोषियों पर कार्रवाई की उम्मीद जगाई है।

