पहली बार भोजली प्रतियोगिता पहला पुरुष्कार २१हजार, संस्कृति को बचाने अच्छा प्रयास।

बिलासपुर_भोजली महोत्सव चांटीडीह के द्वारा शनिचरी रपटा चौक में पहली बार भोजली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के आयोजन की जानकारी इस प्रकार है कि 31 अगस्त को दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक शनिचरी रपटा चौक में भोजली प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है इस प्रतियोगिता में शहर व आसपास के ग्रामीण अंचल से अधिक से अधिक प्रतिभागी महिलाओं की टोली शामिल होंगी। इस प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार नगद 21,000/- रू. द्वितीय पुरस्कार नगद 17,000/- तृतीय पुरस्कार नगद 15,000/- के साथ शील्ड प्रदान किया जायेगा। तथा चतुर्थ पुरस्कार नगद 12,000/- पंचम पुरस्कार नगद 10,000/- षष्ठम पुरस्कार नगद 7000/- सप्तम् पुरस्कार नगद 5000/- अष्ठम पुरस्कार नगद 3000/- नवम् पुरस्कार नगद 2000/- दशम् पुरस्कार नगद 1000/- प्रदान किया जायेगा |

यह कार्यक्रम विलुप्त होती हुई छत्तीसगढ़ की भोजली त्यौहार को बचाये रखने के लिये तथा छत्तीसगढ़ के परंपरा के अनुसार भोजली के दिन ही एक दूसरे के कान के ऊपर भोजली लगाकर मितान / मितानिन / महाप्रसाद बदने/बनाने की जो प्रथा उसको भी बचाय रखने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता में आकर्षक इनामों की घोषणा कर लोगों में भोजली महोत्सव तथा भोजली त्यौहार के प्रति लोगों का रूझान बढ़ा है आने वाले साल में भी इसी प्रकार इस प्रथा को बनाये रखने के लिए इसी प्रकार का आयोजन किया जायेगा। जिससे हमारे छत्तीसगढ़ की त्यौहार भोजली जो हमारी धरोहर के रूप में है इसे बचाने के लिये हर संभव ऐसे आयोजन करेंगे। ताकि भोजली के त्यौहार को लोग बहुत ही उत्साह के साथ मनाने को तैयार रहेंगे। विलुप्त होती भोजली के त्यौहार को बचाये एवं बनाये रखने के लिये यह आयोजन रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर_नवा रायपुर में 03 बाईक राइडर्स पर एफ.आई.आर. दर्ज*कुछ दिवस…
Cresta Posts Box by CP