बिलासपुर- लाल बहादुर शास्त्री स्कुल मैदान में प्रदेश स्तरीय कुश्ती का आयोजन हर साल होता है,इस साल भी अरपा बेसिन के सदस्य महेश दुबे ने आयोजन किया,प्रदेश भर से आये पहलवानों ने अपना जौहर दिखाया, कुश्ती के उदघाटन में महापौर रामशरण ,सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, महेश दुबे आयोजनकर्ता शामिल सभी अतिथि ने पहलवानो से मुलाकात कर बधाई दी, मोबाईल टी वी के समय ऐसे आयोजन सराहनीय है विजेता पहलवानों को नगद पुरुष्कार दिया गया, मैदान देख उदघाटन में नेता भी दो दो हाथ करने के अपने शौक को पूरा करने से नही चुके ,समीर अहमद बबल और अरपा बेसिन के अभय नारायण राय के बीच तय हुआ कि दोनो लड़ते है , लेकिन समीर ने पुरानी खुन्नस निकलते हुए हाथ मिलाते साथ अभय नारायण राय को पटक दिया,जबकि तय हुआ था कि दोनो केवल स्टाइल मारते हुए फोटो खिंवाएँगे,,दर असल समीर भी अभय नारायण का वजन संभाल नहीं पाया और पटक डाला।अभय नारायण बोले ये चीटिंग है समीर ने बात करके पटक दिया।, इस पटका पटकी दर्शक समेत कांग्रेस नेताओं ने खूब ताली बजाई, महेश दुबे कहा कि कुश्ती होते रहना चाहिए लेकिन मैदान में अरपा में नही।

