मुख्यमंत्री के विश्वसनीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने बिल्हा से भरा फार्म।

जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक ने बिल्हा विधानसभा से की दावेदारी।

बिलासपुर,- लंबे अरसे से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े सहकरी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने बिल्हा से फार्म भरा एक नई शुरुवात की है,मुख्यमंत्री बनने के पहले से भूपेश बघेल की राजनीति छत्रछाया में राजनीति का का सफर तय करने वाले प्रमोद नायक जिला महामंत्री से लेकर प्रदेश सचिव और जिला अध्यक्ष के साथ जो सहकारी बैंक के अध्यक्ष का पद संभाला रहे है उसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी भूमिका है, सीधे सरल प्रमोद नायक भी मुख्यमंत्री के विश्वास पर खरे उतरे है ,और विश्वनीयता अब प्रमोद नायक को विधानसभा के टिकट के प्रबल दावेदार की दहलीज पर ले आई है जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक ने बिल्हा विधानसभा के ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी तिफरा के अध्यक्ष लक्ष्मी साहू को बिल्हा विधानसभा से दावेदारी प्रस्तुत करते हुए अपना आवेदन सौंपा। प्रमोद नायक सहकारी बैंक के अध्यक्ष के पहले जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर शहर के अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव रह चुके हैं। छ.ग. बनने के बाद युवा कांग्रेस के शहर, जिला एवं प्रदेश के पदों पर कार्य करते हुए जिले में अपनी पहचान बनाई हैं। सहकारी बैंक के अध्यक्ष के रूप में किसान नेता के रूप में भी पहचान बिल्हा सहित पूरे संभाग में हैं। प्रमोद नायक बिल्हा विधानसभा के तिफरा ब्लाॅक से ही प्रदेश प्रतिनिधि है।
प्रमोद नायक के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चैहान, बिलासपुर मंडी बोर्ड अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभय नारायण राय, प्रदेश सचिव महेश दुबे, समीर अहमद, देवेन्द्र सिंह बाटू ,आशुतोष शर्मा, सुनील साहू, महेन्द्र ध्रुव, भावेश साहू, पुष्पेन्द्र शर्मा, अयुब खान, प्रत्युष तिवारी, पविकांत श्रीवास्तव, नरेश शर्मा, विवेक सिंह, पवन चंद्राकर, दिलीप पाटिल सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर विधान सभा चुनाव…
Cresta Posts Box by CP