बिलासपुर से सभापति शेख नजीरुद्दीन, शिवा मिश्रा, ने की दावेदारी लिया फार्म।

बिलासपुर- महापौर रामशरण यादव के बाद सभापति शेख नजरुद्दीन ने भी विलासपुर से फार्म लेकर दावेदारी की है, सभापति पिछले कई दिनों से इस ओर विचार कर रहे थे अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस भवन पहुंच कर फार्म लिया है


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर विधान सभा चुनाव 23 के लिए ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस नेताओं से आवेदन पत्र लिया जा रहा है , ब्लाक क्रमांक 01 ,02, 03 और 04 के अध्यक्ष कांग्रेस भवन में दोपहर 12.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक बैठ रहे है , बिलासपुर शहर कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत 266 बूथ आते है ,जिसमे बेलतरा विधान सभा और बिल्हा विधान सभा के कुछ बूथ भी शामिल है ।
आज बिलासपुर विधान सभा के लिए महापौर रामशरण यादव और अरपा बेसिन प्राधिकरण के सदस्य महेश दुबे ने अपना फार्म जमा किया ,।
बिलासपुर विधान सभा के लिए नगर निगम के सभापति शेख नजीरुद्दीन,शिवा मिश्रा,दीपक पांडेय,त्रिवेणी भोई,सत्येंद्र तिवारी,कमल गुप्ता ,विजय आहूजा, ने आज फार्म लिया है ।
बेलतरा विधान सभा के लिए कृष्ण कुमार यादव,अरपा बेसिन प्राधिकरण की सदस्या श्रीमती आशा पांडेय,श्रीमती चित्रलेखा कंस्कार, श्रीमती किरण तिवारी,जगन्नाथ साव और संतोष कुमार साहू ने फार्म लिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- कांग्रेस के युवा नेता पिनाल उपेजा ने बेलतरा से…
Cresta Posts Box by CP