बिलासपुर- कांग्रेस के युवा नेता पिनाल उपेजा ने बेलतरा से दावेदारी की है ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष झगरराम सूर्यवंशी के कार्यलय में अपने समर्थकों के साथ1 पहुंचे पिनाल उपेजा ने बेलतरा से फार्म भरकर दावेदारी की बेलतरा में पिनाल लंबे समय से सक्रिय है संगठन के कामो को लेकर सरकार के काम को लेकर लोगो के बीच प्रचार प्रसार करते रहे है ,बेलतरा में इस बार 70 से ज्यादा दवादार है , रामशरण यादव , भुनेश्वर यादव ,विष्णु यादव , विनय शुक्ला , विनोद साहू त्रिलोक श्रीवास, तरु तिवारी ,श्याम कश्यप, महेश दुबे , आशा पांडे, सहित दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है , भूपेश सरकार के काम काज से इस बार कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित है इसलिए दावेदार भी बढ़े है , अभी बेलतरा में दावेदारों की संख्या और बढ़ने वाली है।गौसेवा आयोग के सदस्य अनिल यादव, विक्रांत गहवाई,टीकम सिंह नीता कश्यपपूर्व जिला पंचायत सदस्य पिनाल उपेजा के साथ फार्म जमाकर करने के समय उपस्थित थे ।

