एवीएम में मनाया गया आजादी का 77वां अमृत महोत्सव,डॉ अजय श्रीवास्तव ने फहराया तिरंगा।

बिलासपुर-आजादी का 77 वां वर्षगांठ बिलासपुर कोनी रोड पर स्थित आधारशिला विद्या मंदिर में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रांगण में तिरंगा शान से लहराया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आधारशिला विद्या मंदिर के चेयरमैन डॉ अजय श्रीवास्तव , डायरेक्टर एस .के. जनास्वामी तथा प्रिंसिपल जी.आर. मधुलिका उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि डॉ अजय श्रीवास्तव, प्रिंसिपल व डायरेक्टर द्वारा भारत माता के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर,ध्वजारोहण व राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी गई। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए डॉ. अजय श्रीवास्तव ने बच्चों को आजादी का महत्व बताते हुए, भारत माता की जय का अर्थ भी समझाया। उन्होंने बताया कि हमारे देश से संबंधित सभी चीजें फिर चाहे वह हवा, मिट्टी, नदी या पहाड़ ही क्यों ना हो यह सभी हमारे अपने हैं इसमें सभी की जय होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त गरीबों की मदद करना ,किसी का सहयोग करना तथा हम जो भी कार्य कर रहे हैं वह क्यों करते हैं? हमें उसका ज्ञान होना चाहिए। भाषण के अंत में अनुशासन का महत्व समझाते हुए स्कूल के सभी दीदी भैया को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं सहयोग के लिए पुरस्कृत किया गया।
इसके पश्चात स्काउट गाइड प्रभारी श्रीमती रत्ना कश्यप तथा उनके बच्चों को , एनएसएस प्रभारी श्रीमती मुक्ता श्रीवास्तव एवं उनके बच्चों को, तथा अटल टिंकरिंग लैब की प्रभारी कुमारी शाहीन खानम व उनके बच्चों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

इसी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आरंभ करने की औपचारिकता पूरी की गई ।छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग कार्यक्रम ने आसपास के वातावरण को मानो देश भक्ति व देश प्रेम के रंगों में रंग दिया हो। फैंसी ड्रेस में भी बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जैसे देश के अलग-अलग नायकों को जीवन्त कर दिया हो ।वही देशभक्ति व सामाजिक एकता का संदेश देने की प्रस्तुतीकरण ने छात्रों के भीतर छुपे कलाकार को मंच पर लाकर खड़ा कर दिया।
इसके साथ ही कक्षा छठी से बारहवीं तक के सभी छात्र-छात्राओं व शिक्षक अलग-अलग समूह में विभाजित होकर नगर भ्रमण तथा रैली के लिए निकले। जहां रैली में देशभक्ति गीत व नारों की गूंज से क्षेत्र के लोगों में आकर्षण का केंद्र रहा एवं गांव वालों ने उनका विशेष स्वागत सत्कार किया।
कार्यक्रम के अंत में कक्षा नौवीं की छात्रा अदिति शर्मा द्वारा समस्त अतिथियों का आभार प्रकट कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई एवं छात्रों को मिष्ठान वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर-प्रार्थी नरेंद्र बंछोर पिता दुकालू बंछोर निवासी खमतराईबिलासपुर-काबी बाइट बिस्किट…
Cresta Posts Box by CP