बिलासपुर-सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने बिलासपुर शहर से दावेदारी की है ,प्रमोद नायक ने प्रदेश प्रभारी के सामने भी बिलासपुर से अपनी दावेदारी की है, उसके बाद अब बिलासपुर फॉर्म लेकर अपनी दावेदारी को अमली जामा पहनाया है ,प्रबल दावेदार के रूप में प्रमोद नायक सामने आए है, शैलजा के सामने प्रमोद नायक के दावेदारी से ही शहर के नेताओं में खलबली मच गई है ,कल तक कई नेता इसको मजाक संमझ रहे थे लेकिन आज प्रमोद नायक ने एक कदम और आगे बढ़ा कर और खलबली मचा दी है, प्रमोद नायक एक दमदार प्रत्याशी के रूप में सामने आए है, बिलासपुर शहर से महापौर रामशरण यादव समेत आठ लोगो ने फार्म लिया हैं जिसमे महापौर ने फार्म भी जमा कर दिया है हालांकि महापौर ने बिलासपुर और बेलतरा दोनो जग ह से दावेदारी की है।प्रमोद नायक के फार्म लेने से राजनीतिक समीकरण दिलचस्प हो गया है।

